नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के लखनापार में होती आडिट- स्रोत ग्रामीण
धनघटा। क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को सोशल ऑडिट हुई। इसमें मनरेगा योजना से कराई गई परियोजना की ग्रामीणों से पुष्टि कराई गई। लाभार्थियों से जानकारी लेकर सत्यापन हुआ। इस दौरान प्रधान, सचिव, टीए और ग्रामीण मौजूद रहे।
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के लखनापार, कोडरा भुआलपट्टी, लोईयाभार, लखनोहर, कोडरी, कोल्हूगाडा में शुक्रवार को खुली बैठक कर ग्रामीणों से परियोजना वार जानकारी लेकर ऑडिट किया गया। लखनापार ग्राम पंचायत कार्यालय में मनरेगा योजना के तहत मिट्टी व पक्के कार्यो के 28 परियोजनाओं की जानकारी लेकर ग्रामीणों से कार्य होने की पुष्टि किया। आवास व अन्य योजना के लाभार्थियों से पात्रता की गुणवत्ता की भी जांच किया।
मनरेगा मजदूर राम ललित, भारत, बाबूलाल, नारायण, कन्हैयालाल, राजमन, नरसिंह, दिनेश, राम केवल, राम लौट से कार्यों के गुणवत्ता और पूर्ण होने की जानकारी लिया गया। सभी ने एक स्वर में कार्य होने की हामी भरी। इस मौके पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण बहादुर पाल, अमरजीत यादव, राजू यादव, रमेश पासवान, बृजेश चौधरी, रामउग्रह, बिहारी पाल, शालिनी पाल आदि मौजूद रहीं।