फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुंडन संस्कार के दौरान घर में चोरी की कोशिश, आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा टोला जगरनाथपुर में शुक्रवार को मुंडन संस्कार के दौरान घर सुनसान पाकर चोरी की नीयत से घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

लोहरपुरवा टोला जगरनाथपुर निवासी रामदास प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गांव के गंगाघर चौधरी की पुत्री के मुंडन संस्कार पर अधिकांश लोग माता लेहड़ा मंदिर गए थे। इसी दौरान घर खाली पाकर एक व्यक्ति चोरी की नीयत से घुस गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सर्वेश यादव निवासी नगपुर, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर बताया।
तलाशी में उसके पास से तीन स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल फोन, आठ हजार रुपये नकद और बाइक बरामद हुई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें