मंदिर की जमीन पर कब्जा के प्रयास की विरोध में प्रदर्शन करते रुपिन गांव के लोग-संवाद
धनघटा। क्षेत्र के रुपिन गांव के बगल में स्थित काली माता के मंदिर की जमीन पर कुछ लोग सोमवार को जबरन कब्जा की कोशिश की। उसका जोरदार विरोध करते हुए गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया।
गांव के सुखदेव, पंकज, सुखराजी, कमलावती आदि का कहना है कि काली मंदिर के बगल में जमीन है। उस पर गांव के लोग समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम करते हैं। सोमवार को कुछ लोग खाली पड़ी जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। गांव के लोग पहुंच गए और दबंगों का विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए मामला तनाव पूर्ण हो गया। सूचना किसी ने पुलिस को दी तो पुलिस भी पहुंच गई और बीच बचाव किया। बाद में प्रदर्शन करते हुए गांव के लोगों ने कहा कि अगर मंदिर की जमीन पर किसी ने भी कब्जे की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।