फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में कूदने जा रही महिला की पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा में कूदने जा रही महिला की पुलिस ने बचाया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बिड़हर घाट पुल से रविवार को घाघरा नदी में कूदकर जान देने जा रही महिला को पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने सूचना देकर उसके परिजनों को बुलाया और समझा-बुझाकर उनके साथ भेज दिया। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

एसओ धनघटा विनय कुमार पाठक ने बताया कि रविवार को चुनाव के दृष्टिगत चौकी इंचार्ज अरुण कुमार पांडेय बिड़हर घाट पुल पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक महिला बिड़हरघाट पुल से नदी में कूदने जा रही थी। नजर पड़ते चौकी इंचार्ज सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ पड़े और महिला को सुरक्षित बचा लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने बताया कि अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज का रहने वाला युवक उससे आठ माह पूर्व मंदिर में शादी करके अपने घर ले गया था। शनिवार की रात में उसका पति से झगड़ा हुआ तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर वह घाघरा नदी में कूद कर जान देने जा रही थी। चौकी इंचार्ज ने महिला को समझाया-बुझाया। बाद में उसके परिजनों को बुला कर उसे सौंप दिया। चौकी इंचार्ज के कार्यो की क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें