धनघटा। क्षेत्र के सिरसी के निकट राम जानकी मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद कार चालक ने बाइक सवार को कुचलने का प्रयास किया। बाइक सवार को लोगो ने सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। तहरीर धनघटा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
सिरसी निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार राय पुत्र दयाशंकर राय सोमवार दोपहर बाद घर से बाइक से धनघटा आ रहे थे। रास्ते में राम जानकी मार्ग से सटे एक पोखरे के निकट पहुंचे तभी पीछे कार में ठोकर लग गई। इस बीच बाइक सवार व कार चालक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आसपास के लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। सुनील राय बाइक से धनघटा जाने लगे। तभी कार चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। ठोकर लगने से वह सड़क पर गिरे तो बाइक सवार को कार चालक ने कुचलने का प्रयास किया।
प्रभारी निरीक्षक धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि घटना के संबन्ध में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।