फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक को दौड़ाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के राजघाट चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को रोककर गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के पनवारे गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र रामानंद ने दी तहरीर में बताया कि 27 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे वह राजघाट चौराहे पर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद रामछैल, अनिल पुत्रगण लाले तथा अंकित पुत्र रामछैल ने पुरानी रंजिश में उसे रोक लिया।
आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें