फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में असफल होने पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म में असफल होने पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

- महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
- मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को महिला के साथ दुष्कर्म में असफल युवक ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर देर रात पुलिस पहुंची ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला रविवार की रात नौ बजे के करीब अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ घर पर थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का ही युवक कई दिनों से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। घर से बाहर निकलने पर पीछा भी करता था। जिसकी शिकायत उसने युवक के परिजनों से की थी। वहीं रविवार की रात मौका देखकर युवक घर में घुस आया और फाटक बंद कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। मकसद में असफल होने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के समय पुत्री के शोर मचाने पर जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने रात में ही मेंहदावल पुलिस को दी। एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को सीएचसी मेंहदावल भेजवाया जहां महिला की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की स्थिति गंभीर है। एसओ रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सूचना मिली तो मौके पर गए थे। तहरीर मिली है केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें