फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सगे भाइयों पर हमला, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 10 Jul 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के जमुअरिया गांव में रंजिश में दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम जमुअरिया निवासी चंद्रभान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि बुधवार शाम करीब छह बजे गांव के रामसिंह, राम प्रताप, अरुण सिंह, अमन सिंह तथा उनके एक रिश्तेदार एकराय होकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने उनके पुत्रों हिमाचल और दिनेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। हिमाचल के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर परिजन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें