फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज

Fri, 10 Jul 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। श्रावण माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महुली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को हरिहरपुर में थाना क्षेत्र के कांवड़ संघों, संभ्रांत नागरिकों और महिला कांवड़ियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा और आपसी समन्वय पर चर्चा की गई।
बैठक में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने कांवड़ संघों के पदाधिकारियों को यात्रा मार्ग, यातायात व्यवस्था, ध्वनि नियंत्रण तथा शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने यात्रा के दौरान सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान महुली थाना क्षेत्र के महुली खास से करीब 50 कांवड़िये अयोध्या के लिए रवाना होंगे। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए मार्ग में पड़ने वाले गांवों से पुलिस मित्रों का चयन भी किया गया है। ये पुलिस मित्र यात्रा के दौरान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ प्रबंधन, मार्गदर्शन और सूचना के आदान-प्रदान में सहयोग करेंगे।
बैठक में पुलिस बल के साथ बड़ी संख्या में कांवड़ संघों के पदाधिकारी, महिला कांवड़िये और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें