फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में अभ्ाी भी एटीएम नहीं खुले

Sun, 01 Jan 2017 11:57 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
ख्‍ालीलाबाद में तीन एटीएम बंद ‌म‌िले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के 50 दिन होने के बाद भी  लोगों को आवश्यकता के अनुसार रकम नहीं मिल पा रही है। रविवार को बैंकों में अवकाश के कारण बंदी रही तो ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम भी बंद रहे। जिससे कैश निकालने के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। हालांकि शहर के तीन एटीएम छोड़कर अन्य एटीएम चले और भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा में उपभोक्ताओं से लेनदेन हुआ। वहीं एटीएम से 45 सौ रुपये निकलने से ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।  
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद अधिकतर बैंकों में कतार कम हो गई है, लेकिन पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में कैैश की किल्लत बनी रही, शनिवार को पूर्वांचल बैंक की शाखाओं के लिए चार करोड़ उपलब्ध हो गया है। सोमवार से यहां कैश मिलने की उम्मीद है। सोमवार को बंदी वाली स्टेट बैंक कृषि शाखा को छोड़कर कोई बैंक नहीं खुला। ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम बंद अभी भी नहीं खुले हैं। जिले में स्थापित  कुल 27 एटीएम में से 19 एटीएम बंद हैं।

रविवार को खलीलाबाद के यूको, एचडीएफसी व स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एक एटीएम बंद रहा। खलीलाबाद के स्टेट बैंक के एक एटीएम पर पहुंचे राकेश कुमार ने कहा कि अब एटीएम पर भी कतार कम हो गई है। 45 सौ कैश निकालने के सरकार के निर्णय से अब राहत मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि कुछ दिनों में सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें