फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 1600 मीटर की दौड़ में अतीक अव्वल

Sat, 15 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ज​खिनिया में नव युवक सेवा संघ के दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए अति​थिगण । स - फोटो : 1
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक के जखिनिया गांव में शुक्रवार को नवयुवक सेवा संगठन दौड़ का आयोजन किया गया। 1600 मीटर की दौड़ में गांव के ही अतीक अहमद ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नवयुवक सेवा संगठन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन जखिनिया गांव के ही कृष्ण कुमार कनौजिया के नेतृत्व में शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री मनोज कुमार जायसवाल रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन के बाद दौड़ को हरी झंडी दिखाई। 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता अतीक अहमद ने जीत ली। जबकि, दूसरे स्थान पर सिद्धार्थनगर के सुरही निवासी दीपेंद्र यादव और तीसरे स्थान पर सिद्धार्थनगर के उसका बाजार निवासी गौतम रहे। 800 मीटर की दौड़ में अतरी नानकार निवासी सुंदरम पांडे प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर गेंगटा के सूरज व तीसरे स्थान पर कलनाखोर के निखिल सिंह रहे। 400 मीटर की दौड़ में कलनाखोर के राजेंद्र यादव प्रथम रहे। स्थान दूसरे स्थान पर सिक्टोर के अश्वनी कुमार और तीसरे स्थान पर जखिनिया के मोहित कन्नौजिया रहे। प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि ने नकद पुरस्कार दिया और माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें