एथलेटिक्स टीम के चयनित प्रतिभागी। स्रोत-एथलेटिक्स एसोसिएशन
संतकबीरनगर। एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को जिला स्तरीय ओपन जूनियर एथलेटिक्स टीम का चयन-ट्रायल हुआ। कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तथा नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
अंडर-16 में आदित्य, अष्टभुजा यादव, हिमांचल सिंह, शिवांश यादव, सुजीत गुप्ता, सुखराम प्रजापति, सूरज प्रजापति तथा विपिन का चयन किया गया। अंडर-18 में प्रमोद यादव, शिवम यादव, मुकेश प्रजापति तथा आजाद कुमार चयनित किए गए। इसी तरह अंदर-20 में शिवम यादव का चयन किया गया।