फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर धरना खत्म

Mon, 10 Oct 2016 11:44 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
भाकियू ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसानों और जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन भानू गुट का धरना छठवें दिन अफसरों के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि 15 दिन में समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो फिर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि अमरडोभा रोड कई वर्षों से बदहाल है तो सूखा राहत भी सभी किसानों को नहीं मिला। बघौली ब्लॉक में ग्राम डेवडीह से नेवास चौराहा तक बिजली का पोल नहीं लगवाया गया। जिले में कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं, लेकिन प्रशासन कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा था। सोमवार को प्रशासन ने धरना खत्म करने की पहल की और 15 दिनों में समस्याओं के निस्तारण का लिखित आश्वासन दिया।

 इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया। इस दौरान धरना में संजय श्रीवास्तव, बाबू लाल यादव, राजू यादव, रूदल प्रसाद, महंगू, प्रभुनाथ यादव, त्रिलोकीनाथ यादव, विश्राम, हरिराम विश्वकर्मा, शांति देवी, चंद्रशेखर, बाबू महाबीर सिंह, त्रिभुवन कन्हई यादव आदि लोग मौजूद रहे।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें