बीएसए ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैली के सहायक अध्यापक एवं एबीआरसी खलीलाबाद अरविंद कुमार पांडेय पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देेश दिए थे।
उनके विरुद्ध शिकायत की जांच सहायक शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल ने की थी, जांच आख्या में सभी तथ्य एबीआरसी से जुड़े थे। ऐसे मेें अरविंद कुमार पांडेय को निलंबित करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरियावां से संबद्ध् कर दिया गया है।
मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सांथा एवं मेंहदावल को संयुक्त रूप से दी गई है। इसी क्रम में बीएसए ने बताया कि औचक निरीक्षण में सेमरियावां के सालेहपुर में तैनात प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को वेतन रोका गया है।
यहां पर 130 बच्चों में मात्र 53 बच्चे उपस्थित मिले थे। मध्याह्न भोजन नहीं बना था, ड्रेस भी सभी बच्चों को नहीं दिया गया था। जबकि इसी ब्लाक के साफियाबाद के कमलेश को अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोका गया है।
प्राथमिक विद्यालय छपिया छितौनी में ओंमकार नाथ पाठक व बृजेश यादव का वेतन रोका गया है। यहां 181 बच्चों में मात्र तीन बच्चे ही उपस्थित मिले। तीन माह से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा था।
उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेह पुर में दर्शन कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां शिक्षक कार्य नहीं हो रहा था, जबकि छात्र संख्या भी कम थी। टेमा रहमत में ऊषा देवी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
यहां भी मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा था, छात्रों की संख्या भी कम मिली। प्राथमिक विद्यालय बरडाड़ में सहायक अध्यापिका बीना पांडेय ने वेतन रोका गया है, जबकि प्राथमिक विद्यालय बनियारी में सुमन सिंह को अनुपस्थित रहने के कारण एक दिन का वेतन काटने के निर्देेश दिए गए है।