फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत की मेड़ पर घास निकालने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के किठुरी बाबू गांव में खेत की मेड़ पर घास निकालने पर हुए विवाद में एक ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किठुरी बाबू गांव निवासी राजदेव ने तहरीर देकर बताया कि 23 जुलाई को करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी शारदा देवी खेत की मेड़ पर घास निकाल रही थीं। इसी दौरान गांव के रामफेर, विमलेश, अकाली तथा रामफेर की पत्नी पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने राजदेव के पुत्र कृष्णा, बजरंगी तथा पत्नी शारदा देवी से मारपीट की।थानाध्यक्ष हरिकेश भारती ने बताया कि राजदेव की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राधेश्याम को सौंपी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें