फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीवार गिराने के विवाद में मारपीट, सात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोरयाभार गांव में दीवार गिराने के विवाद में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गोरयाभार गांव निवासी हरिकेश गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 16 जुलाई की रात करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने स्थित सीमेंट की चादर तोड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में उन्हें चोटें भी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर संतोष, संजीवन, राजदेव, वीरेंद्र, रामआज्ञा, चन्द्रपाल और गोरिशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रामसेवक गुप्ता को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें