फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैसों के लेनदेन और जमीन विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में पैसों के लेनदेन और जमीन संबंधी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। गिरधरपुर निवासी मसीहुजम्हा ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि 15 जुलाई की शाम करीब चार बजे पैसों के लेनदेन के विवाद और पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर उसके पट्टीदार असाद अहमद, शहीद अहमद, मोहम्मद अलकमा और असफाक अहमद दो वाहनों से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें