फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पत्नी को परिवार से अलग न रखने पर मारपीट, दो पर केस

Sun, 28 Apr 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के पारासीर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के पारासीर गांव में पत्नी को परिवार से अलग न रखना एक युवक व उसके परिजनों पर भारी पड़ गया। ससुरालियों ने पीड़ित व उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पारासीर गांव निवासी सूरज मिश्र ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी मडपौना गांव निवासी देवव्रत चतुर्वेदी की पुत्री शशिप्रभा के साथ वर्ष 2021 में हुई थी। पत्नी के पिता देवव्रत व चाचा सत्यव्रत 26 अप्रैल शाम पांच बजे पत्नी को परिवार से अलग शहर में रखने की बात करने लगे। मना करने पर दोनों गाली देते हुए परिजनों को मारते-पीटते हुए जानमाल की धमकी दी। साथ ही घर में घुसकर कीमती सामान तोड़फोड़ दिए। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें