फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाभी-भतीजी से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी और भतीजी के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली डांडिया कला निवासिनी रेखा पत्नी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे उसका देवर अनीश घर आया और गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। रेखा किसी तरह भागकर घर के दरवाजे तक पहुंची तो आरोपी ने वहां उससे मारपीट की।
विज्ञापन

शोर सुनकर रेखा की देवरानी संजू और उसकी बेटी नंदनी मौके पर पहुंचीं तो आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा। तहरीर में कहा गया है कि अनीश ने गाली-गलौज करते हुए सभी को मारने-पीटने के साथ जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें