संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत गांव में टायर के पैसे के लेनदेन में हुए विवाद में कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाना बखिरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दुर्गजोत निवासी मोहम्मद रजा ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे टायर के पैसे के लेनदेन में विवाद हो गया। आरोप है कि लोहरसन गांव निवासी आरिफ, सेराज अहमद, गुलाम हुसैन और आरिज उनके घर में घुस आए।
आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव में आए उनके भाई आस मोहम्मद, दामाद हजरत अली तथा अख्तर अली को भी पीट दिया गया। मारपीट के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष उमाशंका त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद