संतकबीरनगर। मगहर चौकी स्थित मोहम्मदपुर कठार गांव में पुरानी रंजिश में एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
गांव निवासी रेनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी भंवर सिंह और उसके परिवार के लोगों से पुरानी दुश्मनी है। आरोप है कि तीन दिनों से आरोपी पक्ष झगड़ा करने पर उतारू था। 25 मई को वह बेटी के साथ गाड़ी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह भंवर सिंह के घर के सामने पहुंची, तभी भंवर सिंह, उसका बेटा मोहन, भाई बीरू और बेटी वहां आ गए और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। रेनू का आरोप है कि इसी दौरान भंवर सिंह की बेटी ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।