फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैमाइश वाली जमीन पर मकान निर्माण के दौरान मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कटाई गांव में पैमाइश की गई जमीन पर मकान निर्माण के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने, निर्माणाधीन दीवार गिराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कटाई गांव निवासी राजकुमार के अनुसार, वह 26 जून को कानूनगो लेखपाल द्वारा पैमाइश की गई जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रसीला, सम्फूला, माया देवी, राजेश, आकाश, अंकुश समेत अन्य लोग एकजुट होकर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने निर्माणाधीन दीवार भी गिरा दी।
मारपीट में उसे और उसके परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि सिर पर ईंट और डंडे से वार किए जाने से कई लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के वीडियो और फोटो उसके पास मौजूद हैं तथा आरोपित लगातार जान-माल की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें