फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के राउतापार गांव में रास्ते के विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। घटना में चार महिलाओं के घायल होने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी पूनम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अक्तूबर को सुबह करीब 11:20 बजे उनके भतीजे रामकेश को गांव के रास्ते में संतोष, संजय, अखिलेश और सोनमती ने रोक लिया। आरोप है कि चारों ने बिना किसी वजह के रामकेश की पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह बचकर रामकेश घर पहुंचा तो आरोपी उसके पीछे वहां भी पहुंच गए।
आरोप है कि घर में घुसकर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसमें सावित्री, रंगीता, नेहा और हेवंता घायल हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीणों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने 31 अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें