फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बाईपास चौराहा निवासी एक युवक ने तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बाईपास चौराहा निवासी संजय पुत्र शिवलाल के अनुसार, 18 जुलाई की रात करीब नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर बरईटोला निवासी गोविंद पुत्र गब्बू, उसकी पत्नी सुधा तथा लक्ष्मीना नामक महिला उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर दी। इस दौरान उसे चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें