मेंहदावल। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की टीम ने बुधवार की सुबह सोनौरा तिराहे से सूरज पुत्र तीजू निवासी जमुअरिया खुर्द को पकड़ा।
21 जुलाई को वादी सौर्य प्रताप सिंह ने तहरीर दी थी कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर सूरज ने गाली देते हुए जान से मारने की नियत से हमला किया था। इस मामले में थाना मेंहदावल पर आरोपित पर रिपोर्ट दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को न्यायालय भेजा गया।