फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दस्तावेज दिखाने के लिए मांगा दो दिन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। एसडीएम के निर्देश पर मंदिर परिसर में गंदे पानी की समस्या के निदान के लिए पहुंची टीम के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। हनुमान मंदिर परिसर के पुजारी ने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी।
विज्ञापन

महुली कस्बे में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत गौतम दास चेला योगेंद्रदास ने उप जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा था। पत्र के अनुसार मंदिर के पास स्थित रिहायशी बस्ती के घरों के नाली का गंदा पानी बगल में स्थित तालाब में जाता रहा है। पिछले कुछ दिनों से कस्बे के ही एक व्यक्ति ने अपने घर के पीछे से बहने वाली नाली पर ईंट और मिट्टी रख कर अवैध अतिक्रमण कर लिया है। जिससे जल निकासी की नाली अवरुद्ध हो गई है। नाली अवरुद्ध होने के चलते लोगों के घरों का गंदा पानी हनुमान मंदिर परिसर में बह रहा है। मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सुनील कुमार ने राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल और महुली पुलिस की संयुक्त टीम को अतिक्रमण हटाकर समस्या दूर कराने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंची तो अतिक्रमण के आरोपी ने दस्तावेज दिखाने का हवाला देते हुए दो दिनों का समय मांगा। जिससे वहां मौजूद ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मंदिर परिसर में फैल रहे गंदे पानी को तत्काल रोकने की मांग किया। लेखपाल अभिषेक यादव ने बताया कि अतिक्रमण के आरोपी ने दस्तावेज दिखाने के लिए समय मांगा है। किसी के साथ अन्याय न हो इसलिए दूसरे पक्ष को समय दिया गया है। जल्द ही इस समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें