संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को देर शाम कोतवाली खलीलाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने अपराध रजिस्टर, बीट बुक, मालखाना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस अभिलेख, लंबित विवेचनाएं एवं लंबित वारंट व समन रजिस्टर का गहनता से जांच की। पुलिस टीम को निरीक्षण में अभिलेखों के अद्यतन, शुद्धता एवं रख-रखाव के लिए आदेश दिए। थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन, थाना की ड्यूटी व्यवस्था तथा आमजन से संवाद की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को यह निर्देशित किया कि सभी अभिलेख समय-समय पर पूरे कर लिए जाए। विवेचनाओं की प्रगति में अनावश्यक विलंब न हो तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सतत प्रभावी गश्त एवं बीट सक्रियता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जनता से संवेदनशील व्यवहार, त्वरित कार्रवाई एवं पारदर्शिता को प्राथमिकता में रखने पर जोर देते हुए समस्त स्टाफ को कार्य के प्रति अधिक तत्पर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसआई प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।