फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राज्य कर्मचारी का दर्जा के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Mon, 05 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सीएचसी खलीलाबाद में प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य कर्मचारी घोषित करने और निश्चित मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी खलीलाबाद पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के आपत्तिजनक बयान पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

यूपी आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता करीब तीन माह से आंदोलनरत है, लेकिन सरकार अब तक मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार आशा और आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी घोषित नहीं करती है तब तक आंदोलन का क्रम चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आशा और आशा संगिनी निष्ठापूर्वक कार्य कर रही है, लेकिन उन्हें आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सरकार नहीं दे पाई है। सरकार आशा व आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी घोषित करें।
इस दौरान अरुणा भारती, वेदांती देवी, इंद्रावती देवी, मीरा देवी, बिंदू देवी, गीता गुप्ता, सुभद्रा देवी, सहोदरा देवी, विद्यावती देवी, गुड्डी देवी, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें