फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Sat, 27 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बैठककर उनको साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। साइबर अपराध से बचाव को लेकर जनपद के खलीलाबाद व बघौली ब्लॉक की आशा बहुओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में बुलाकर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्हें साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे के अगुवाई में पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को बताया कि साइबर अपराधी आशा बहुओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके विभाग का अधिकारी बनकर फोन कर रहे हैं। उन्हें विश्वास में लेकर लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की जाती है। इसके बाद आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से लाभार्थियों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड कर रहे हैं।
गोष्ठी के दौरान कार्यकर्ताओं को अज्ञात कॉल, लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन आदि के माध्यम से की जाने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिये बताया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वह अपने बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड अथवा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे, एसआई रमेश यादव, आरक्षी रामप्रवेश मद्धेशिया, धीरेन्द्र, महिला आरक्षी अमृता सिंह के साथ ही खलीलाबाद और बघौली क्षेत्र की तमाम आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें