फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल से बाहर जांच के लिए ले जा रही थी आशा, शोर होने पर हुई फरार

Sun, 25 Feb 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में दलाल एक बार फिर सक्रिय हो गए हैँ। शनिवार को एक आशा एक महिला मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर ले जा रही थी। उसी दौरान शोर होने पर आशा मौके से फरार हो गई। सूचना पर ब्लड बैंक के प्रभारी भी पहुंचे। आशा को चिन्हित करने का कार्य शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि आशाओं का पूरा गैंग इस कार्य में लिप्त है।
विज्ञापन

शनिवार को ओपीडी में कांटे क्षेत्र की एक महिला इलाज के लिए आई थी। महिला ने ओपीडी में चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड लिख दिया। जिसके बाद महिला ओपीडी से बाहर निकल अल्ट्रांसाउंड के लिए जा रही थी। अभी वह पर्ची काउंटर के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आई एक आशा ने उसे रोका और कहा कि चलो बाहर अल्ट्रासांड करा दूंगी और वही दवा भी मिल जाएगी। पांच सौ रुपये लगेंगे। अस्पताल के अल्ट्रासांउड पर भरोसा मत करो। इसके बाद भी वह महिला जाने को तैयार नहीं हुई तो आशा उससे तू-तू मैं-मैं करने लगी। इसके बाद भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ़ आनंद मिश्र पहुंच गए। उन्होंने जब आशा से पूछताछ शुरू की और उसके बाद पुलिस को बुलाने के लिए कर्मचारी को भेजा तो उसी दौरान आशा मौके से फरार हो गई। मरीज के साथ आए परिजन संदीप का कहना था कि आशा जबरन अस्पताल का कर्मी बताकर बाहर अल्ट्रासांड के दबाव बना रही थी। कहा कि वैसे तो 800 रुपये लगते हैं, लेकिन 500 में ही अल्ट्रासांड करा दूंगी। दवा भी सस्ते दर पर मिल जाएगी। करीब आधे घंटे तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रभारी आनंद मिश्र ने बताया कि पूरी घटना से सीएमएस को अवगत करा दिया गया है। आशा की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में सीसीटीवी से पूरी निगरानी की जा रही है, कुछ आशाओं को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है, उसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें