संतकबीरनगर। शहर के बनियाबारी में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित विद्याधर भारद्वाज ने कहा कि संसार में कथा से निर्मल कोई वस्तु नहीं है। इसके द्वादश स्कंध संपूर्ण वेद शास्त्र पुराणों के सार है। जो भक्त सम्यक विधि से नियम पूर्वक नित्य श्रवण करता है। उसे परमानंद की प्राप्ति होती है।
श्रीमद्भागवत कथा का आश्रय लिया जाए तो सब कुछ प्राप्त हो सकता है। भागवत सुनकर किसी फल की कामना नहीं करनी चाहिए अभी तो श्रीमद् भागवत श्रवण करना ही सबसे बड़ा फल है।
उन्होंने परीक्षित जन्म भीष्म पितामह की भावपूर्ण स्तुति की श्रोताओं ने बड़े प्रेम से श्रवण किया। कहाकि श्रीमद् भागवत पुराणों में तिलक है। वैष्णव का परम धन है। इस अवसर पर कमला पांडेय, रतेंद्र पांडेय लकी, धीरू पांडेय, बिन्नू पांडेय, अभय पांडेय, हिमांशु पांडेय, लक्ष्य पांडेय आदि मौजूद रहे।