फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आशा व आंगनबाड़ी के जिम्मे होगी बुखार रोगियों की सूचना

Fri, 20 Jun 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान में 16 विभागों के लोग जहां संचारी रोगों से निपटने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। इसके तहत एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा और 10 जुलाई से 31 जुलाई तक फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर जाकर दस्तक देंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान 10 से 31 जुलाई तक चलेगा। न्याय पंचायत स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। अभियान में कुल 16 विभाग अपना योगदान देंगे।
इनमें स्वास्थ्य विभाग प्रमुख भूमिका अदा करेगा। अभियान के दौरान पंचायती राज विभाग उथले हैंडपंप को चिह्नित करके साफ-सफाई के लिए अभियान चलाएगा। वहीं नगर निकाय नालियों की साफ-सफाई, फागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव करेंगे। विद्यालयों के माध्यम से रोगों से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला स्तर पर निगरानी समिति का गठन करके संचारी रोग के प्रसार को रोकना जरूरी है। डेंगू के लार्वा को नियंत्रित करने के लिए गंबूजिया मछली का भी प्रयोग किया जाएगा। जिससे मच्छरों से बचाव व अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने पर जोर दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें