संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में कुल 1305 लोगों की आभा आईडी बनाई गई।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, बेलहरकला, बघौली, सांथा, सेमरियावां, खलीलाबाद, और मेंहदावल में आभा आईडी बनाई गई है। अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगाें की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद