संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने 11 सौ ग्राम गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरदहिया चौकी प्रभारी ललितकांत यादव पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बरदहिया बाजार से गांजा की पुड़िया बेचकर एक व्यक्ति मुखलिसपुर क्राॅसिंग की तरफ आ रहा है।
पुलिस टीम पुरानी सब्जी मंड़ी रोड सामुदायिक शौचालय के पीछे पहुंची तो एक व्यक्ति रेलवे लाइन होकर एक व्यक्ति जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रवीन चौहान निवासी गोश्तमंडी मोतीनगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। संवाद