फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कांवड़ियों की वेशभूषा में गांजा बेचते दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/छावनी। कांवड़ियों जैसा वस्त्र पहनकर गांजा बेच रहे दो शातिरों को छावनी पुलिस ने शुक्रवार सुबह धर दबोचा। दोनों के कब्जे से दिव्यांग कांवड़िये की चोरी हुई साइकिल, एक दूसरे कांवड़िये का चुराया मोबाइल व चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया। दोनों के खिलाफ पहले से चोरी, आबकारी व अन्य धाराओं में हर्रैया और परशुरामपुर थाने में चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीओ हर्रैया शेषमणि पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हाईवे पर विक्रमजोत फ्लाईओवर के पास थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय व चौकी इंचार्ज राजीव सिंह की टीम गश्त कर रही थी। तभी फ्लाईओवर के पास कांवड़ के भेष में दो संदिग्ध दिखे, जो यहां से गुजर रहे कांवड़ियों को साइकिल व मोबाइल बेचने की फिराक में थे। पुलिस टीम देखते ही दोनों भीड़ का फायदा उठाकर भागने लगे। थानेदार व चौकी प्रभारी के साथ हेड कांस्टेबल पंकज, विक्रांत यादव, कांस्टेबल अरुण यादव, शिवम सिंह ने दोनों को दौड़ाकर दबोच लिया।

पूछताछ में उनकी पहचान विनय कुमार और रोहित निवासी राजघाट थाना हर्रैया के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से चोरी की एक साइकिल, एक मोबाइल, तांबे का तार, चार मोटर पुराना, चार सीलिंग फैन की बॉडी व दो आर्मेचर के अलावा 460 रुपये और 91 पुड़िया गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कांवड़ियों के भेष में गांजा बेचने के मकसद से निकले थे। जब मौका मिला, तो कांवड़ियों के सोने के बाद उनकी साइकिल व मोबाइल चुरा लिया। दोनों के खिलाफ छावनी थाने में चोरी, माल बरामदगी व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें