फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पिस्टल संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती में वर्ष 2013 में चुना गया था छात्र संघ उपाध्यक्ष
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार के सेंट थॉमस स्कूल के पास से शनिवार को पुलिस ने पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष को पिस्टल और कारतूूस के साथ पकड़ा है। पूछताछ में कागजात नहीं दिखा सका। ऐसे में आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज औद्योगिक क्षेत्र बलराम पांडेय और चौकी इंचार्ज बरदहिया बाजार अनिरुद्ध सिंह ने सूचना के आधार पर बरदहिया स्थित सेंट थॉमस स्कूल के पास से एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पकडे़ गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय विपिन सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह निवासी इजरगार्ड थाना कलवारी बस्ती के रूप में हुई। आरोपी के पास से 32 बोर का पिस्टल और दो कारतूूूूस मिले। पूछताछ में आरोपी विपिन सिंह ने बताया कि वह बस्ती के एपीएन पीजी कॉलेज में वर्ष 2013 में छात्र संघ का उपाध्यक्ष रह चुका है। पूछने पर उसने खलीलाबाद में प्रापर्टी डीलिंग का काम करने की बात भी बताई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एचआरपीजी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट में शामिल एक गुट से भी युवक का संबंध है। आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी जनपद बस्ती की पुलिस से पता कराया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें