फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टॉप टेन अपराधियों समेत गांजा तस्करी में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो टॉप टेन अपराधियों समेत गांजा तस्करी में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़े गए तस्करों में एक अंबेडकरनगर जा रहा था गांजा लेकर
संतकबीरनगर/धनघटा। जिले में पिछले 24 घंटे में गांजा तस्करी में टॉप टेन अपराधियों समेत गांजा तस्करी में तीन को गिरफ्तार किया है।
खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से बृहस्पतिवार को दो टॉपटेन अपराधियों को सवा दो किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अख्तरूल इमान उर्फ तलबी निवासी जलकल रोड माली टोला और महताब आलम निवासी मोतीनगर खलीलाबाद के रूप में हुई। दोनों के पास से दो किलो 250 ग्राम अवैध गांजा मिला। दोनो कोतवाली के टॉपटेन अपराधियों की सूची में शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, एसओजी, स्वाट और महुली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर शाम को तिनहरी गांव पुलिया के पास से अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2.100 किलो गांजा और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम दुर्गेश जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल निवासी वार्ड नंबर एक मोहल्ला ज्ञानचसू थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर बताया। यह जानकारी एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तस्कर ने बताया कि गांजे को अंबेडकरनगर जिले में बेचने ले जा रहा था। बाइक संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नही करने पर सीज की करवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें