संतकबीरनगर। जिले में बिजली का संकट गहराता जा रहा है। शहर में जहां सात घंटे की बिजली कटौती की जा रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से 10 से 12 घंटे की आपूर्ति बाधित हो रही है। स्थिति यह है कि सुबह के समय पानी का संकट खड़ा हो रहा है तो बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं।
बिजली निगम लगातार दावा कर रहा है कि निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में पुराने जर्जर तार बदलकर केबिल के तार लगाए गए जा रहे है। साथ ही पोल बदलने के साथ ही ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है, लेकिन वर्तमान में बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है।
शहर में तार बदलने के नाम पर कटौती हो रही है। शहर में करीब सात घंटे की कटौती में ढाई घंटे तार और पोल बदलने के नाम पर बिजली काटी जा रही है। सोमवार को गोला बाजार, स्टेशन पुरवा आदि क्षेत्रों में लोकल फाॅल्ट की समस्या भी बनी रही है। हालांकि कर्मियों ने गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी है। ी