पीएचसी रोसया बाजार में जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें ज्यादातर मरीज खांसी, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित थे। मरीजों को इलाज के साथ दवा दी गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर आए मरीजों में से सबसे ज्यादा त्वचा के 275 और शुगर 114 मरीज मिले।
इसके साथ ही शिविर में 46 बुखार के तो 15 मरीज संभावित मलेरिया के लक्षण के मिले है। कुल 1502 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार पर इलाज कराने सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंची।
इसमें सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इसके साथ ही स्कीन की समस्या और ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली।
शिविर में जांच कराने आई संजना, जहिरून्निशा, आयशा आदि ने बताया कि उन्हे खांसी और बुखार आ रहा है। जिसे दिखाने आई थे। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 43 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है।
तेज धूप हो रही है ऐसे में मरीजों में स्कीन की समस्या अधिक है। जिन्हे बचाव के साथ ही दवा दी गई। इस मौके पर डाॅ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला मौजूद रहीं। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पर मरीजों का इलाज हुआ। यहां पर बुखार, उल्टीदस्त आदि के मरीज रहे।