फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गाड़ियां खड़ी करने में मनमानी, राहगीर झेल रहे परेशानी

Sun, 29 Dec 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार को बरदहिया बाजार सहित सर्विस लेन पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहन खड़ा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है। खासकर बरदहिया बाजार में दुकानदारों को नालियों के पीछे कराया गया, लेकिन फिर सड़क तक दुकानें लग गई है। यहां पर सप्ताह में दो दिन रविवार व सोमवार को बाजार लगती है। शनिवार से दुकानदार दुकानें सजाने लगते हैं। ऐसे में तीन दिन बरदहिया क्षेत्र के लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। रविवार को दिन में कई बार जाम की समस्या बनी।
जाम खत्म कराने के लिए यातायात पुलिस कर्मी दिनभर मशक्कत करते रहे। दूसरी तरफ बाजार से कपड़ा आदि खरीदकर ले जाने वाले कारोबारी सर्विस लेन पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरते रहे। जिससे गोरखपुर की ओर से आने वाले यात्री परेशान रहे। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहन खड़ा करने से समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

साथ ही दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। यात्री रमेश चंद्र, अनिल कुमार आदि ने बताया कि बरदहिया बाजार में जाम के कारण आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत आस- पास गांव के लोगों को हो रही है, क्योंकि उनके आने-जाने का यही एक मात्र रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें