फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अंतिम चरण में एप्रोच निर्माण, नए साल में अंडरपास से भर सकेंगे फर्राटा

Thu, 12 Dec 2024 12:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है। एप्रोच मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है। शेड लगाने के लिए भी कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उम्मीद की जा रही है कि इस माह के अंतिम सप्ताह तक अंडरपास पूरी तरह से आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। इसके शुरू होने से लोगों को अब घूमकर नहीं जाना होगा। साथ ही अगल-बगल के लोगों का व्यापार फिर रफ्तार पकड़ेगा।
शहर के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया है। करीब पांच करोड़ दस लाख की लागत से अंडरपास बनाया जा रहा है। रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से आसपास के दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

साथ ही लोगों को आवागमन के लिए ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ता है। करीब डेढ़ किलोमीटर घूमकर लोगों को मुखलिसपुर तिराहा जाना पड़ता है। अंडरपास का निर्माण अंतिम चरण में है। अप्रोच बनाने का कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। पिछले दिनों रेलवे के अधिशासी अभियंता ब्रम्हानंद और आईओडब्लू धीरेंद्र सिंह ने इसका निरीक्षण किया था और अप्रोच के साथ ही शेड का कार्य दिसंबर के अंत तक हर हाल में पूरा का निर्देश दिया था। इसके बाद से कार्य में तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें