संतकबीरनगर। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025 के तृतीय चरण चयन सूची से सात अगस्त तक प्रवेश के बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष नवीन आवेदनकर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।
यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य व नोडल उदय नारायण ने दी है। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण प्रवेश के उपरांत अवशेष सीटों की सूचना परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर अथवा जनपद के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्राप्त की जा सकती है। वेबसाइट http://www.sevtup.in पर चौथे चरण के लिए राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी द्वारा नवीन विकल्पों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिंक उपलब्ध होंगे। संवाद