फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अटल आवासीय विद्यालय के लिए आवेदन शुरू

Sun, 04 Jan 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों और कोरोना काल में अनाथ बच्चों को मुफ्त आवासीय शिक्षा का अवसर मिलेगा। आवेदन एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर स्थित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से नामांकन होगा। कक्षा छह के लिए 160 सीटें और कक्षा नौ के लिए 66 सीटें निर्धारित हैं। इन विद्यालयों में चयनित बच्चों को रहने, खाने और अन्य सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी।
विद्यालय बस्ती में है। जिसमे जिले से भी आवेदन कराने का निर्देश दिया गया है। जिले के कुल 300 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर अधिक से अधिक आवेदन कराने को कहा गया है। प्रवेश के पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिक वे होंगे, जिनकी सदस्यता 30 नवंबर 2025 तक कम से कम तीन वर्ष पूर्ण हो चुकी हो। प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन

जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता: कक्षा छह में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म 1 मई 2014 से पहले और 31 जुलाई 2016 के बाद नहीं होना चाहिए। कक्षा नौ के लिए, जन्म तिथि 1 मई 2011 से पहले और 31 जुलाई 2013 के बाद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें