फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह लिंक सड़कों की बदलेगी सूरत, शासन से एक करोड़ जारी

Wed, 29 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नाथनगर क्षेत्र में पानाराम की जर्जर सड़क।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले की छह लिंक सड़कों की सूरत बदलेगी। शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन सड़कों में मैनसिर-मोलनापुर-टुंगपार से पानाराम, नौरंगिया-गोरयाभार- तरैनी से उपरौध मार्ग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों की मरम्मत की तैयारी चल रही है। इसके लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
जिले की प्रमुख सड़कों के मरम्मत के साथ ही शासन ने ग्रामीण क्षेत्र की लिंक सड़कों की दशा सुधारने के लिए पहल की है। इसके तहत मैनसिर-मोलनापुर-टुंगपार से पानाराम, नौरंगिया-गोरया भर-तरैनी से उपरौध मार्ग, नौरंगिया-गोरयाभार से मजगवा तरैनी मार्ग, एनएच 28 से मोहद्दीनपुर उरदहवा मार्ग, उमिला से कांटे मार्ग व बयारा चौराहा से बयारा गांव तक जाने वाला मार्ग शामिल है। यह सड़कें वर्तमान में काफी जर्जर हो गई हैं, जिसके कारण लोगाें को आने-जाने के लिए दुश्वारी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इन लिंक सड़कों के मरम्मत पर करीब एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, धन भी अवमुक्त हो गया है।
लोक मरम्मत विभाग इन सड़काें की जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें