फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित महिला सशक्तीकरण जागरूकता गोष्ठी को स? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सतर्कता और जागरूकता से ही बदलेगा माहौल: एसपी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में महिला सशक्तिकरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों ने छात्राओं को कानूनी उपायों की जानकारी दी। एसपी ने स्कूलों में पॉवर एंजल को सक्रिय करने के निर्देश दिए। इस दौरान 270 छात्राओं ने अपराजिता मुहिम से जुड़ने के लिए शपथ पत्र भरा।
एसपी ब्रजेश सिंह ने कहा कि छात्राओं को सुरक्षा के लिए स्वयं सतर्क रहना होगा। स्कूल, बाजार या कार्यस्थल पर कहीं कुछ अप्रिय लगे तो तत्काल प्रतिकार करें। जब बेटियां हिचक तोड़कर बोलना शुरू करेंगी, तभी आपराधिक मानसिकता वालों को हौसला टूटेगा। उन्होंने छात्राओं को अपने स्कूल की पॉवर एंजल के संपर्क में रहने और उत्पीड़न की सूचना हेल्पलाइन नंबर या स्कूल में लगे लेटर बॉक्स के जरिए देने की बात कही।
विज्ञापन

सीओ सदर रमेश कुमार ने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल-100 आदि के बारे में जानकारी दी। जरूरत पड़ने पर बिना किसी संकोच के इनके उपयोग की सलाह दी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि बेटियां डरे नहीं, बल्कि निडर होकर अपराध के खिलाफ खड़ी हों। जब तक शिकायतकर्ता मजबूती से खड़ा नहीं होता, कानून अपना काम ठीक से नहीं कर पाएगा।
कार्यक्रम को महिला थाने की एसओ डॉ. शालिनी सिंह एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य सत्यप्रकाश टीटू ने भी संबोधित किया। इस दौरान पीआरओ गौरव सिंह, एसएसआई मोतीचंद, एसआई राजेंद्र सिंह, एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, बाल कल्याण समिति के सदस्य विद्यानंद व नुसरत नसीन खानम समेत कई लोग मौजूद रहे।
बोली छात्राएं
कार्यक्रम से मिली हिम्मत
कुमारी शीतल ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की मुहिम अपराजिता से जुड़कर साहस बढ़ा है। स्कूल में इस आयोजन से छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से किए गए प्रयासों की जानकारी मिली है। ऐसे आयोजन प्रेरणादायक हैं।
अब से नहीं डरेंगी
कंचन चौधरी का कहना है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर यह जानकारी मिली कि अपराध के खिलाफ खुलकर बोलने पर प्रताड़ना नहीं, बल्कि पुलिस और अन्य सामाजिक संस्थाओं की मदद मिलेगी। अब वे अपने संपर्क में आने वाली अन्य छात्राओं को भी इसकी जानकारी देंगी।
अब वक्त बदल रहा है
निशा राव ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर अहसास हुआ कि लड़कियों के लिए आने वाला वक्त बहुत सुनहरा है। पढ़ाई कर आगे बढ़ेंगी और अपने पड़ोस की अन्य छात्राओं को भी निडर होकर स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

अच्छी जानकारी मिली
मौसम का कहनस है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने पर पता लगा कि अगर आपात स्थिति आए तो किससे और कैसी मदद मिल सकती है। स्कूल में मोबाइल नहीं होने पर भी किसी संकट के वक्त अपने अध्यापक या पॉवर एंजल के जरिए भी समस्या बता सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें