फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी सरकार चाहिए तो मतदान जरूर करें

Sat, 09 Mar 2019 12:08 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर समाचार
विज्ञापन
अच्छी सरकार चाहिए तो मतदान जरूर करें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चुनाव लोकतंत्र का महा उत्सव है। इसमें सबकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। महिलाओं को विशेष रूप से अच्छी सरकार चुनने का प्रयत्न करना होगा। जब तक सभी मतदाता मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे तब तक न तो अच्छी सरकार चुनी जाएगी और न ही आदर्श लोकतंत्र का सपना पूरा होगा। ये बातें डीएम रवीश गुप्ता ने शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के मैदान से अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

 डीएम ने कहा कि बच्चों की बातों का माता-पिता और वरिष्ठ लोगों पर अच्छा असर पड़ता है। इसलिए बच्चे मतदान के लिए घर के जिम्मेदारों को प्रेरित करें। इसके बाद डीएम ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सीएचसी, तहसील, गोला बाजार होते हुए मुखलिसपुर चौराहे पर पहुंची और वहां से वापस आकर जूनियर हाईस्कूल परिसर में समाप्त हुई। इसके बाद बच्चों और शिक्षकों ने नारी गरिमा की सुरक्षा, संवेदनशीलता और मतदाता जागरूकता की शपथ ली। रैली में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक स्कूल गोला रगड़गंज, मॉडल प्राइमरी स्कूल द्वितीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद, गन्ना विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद के बच्चे शामिल रहे। इस दौरान डीआईओएस शिवकुमार ओझा, बीएसए सत्येंद्र सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार, बीईओ खलीलाबाद प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. नरेंद्र सिंह, ऋषिकेश सिंह, अनूप त्रिपाठी, धीरेंद्र चंद, कोतवाल प्रदीप सिंह, टीएसआई राजेंद्र यादव, प्रधानाध्यापिका सुभद्रा सिंह, अभिषेक, अमरेश, इंद्रेश पांडेय, शारदेंदु पांडेय, सौम्या गुप्ता, रमेश कुमार, प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें