फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते अनुदेश संघ के लोग। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने के लिए बीएसए को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- अनुदेशकों ने जिला स्टेडियम में बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पूर्व माध्यमिक अनुदेश कल्याण समिति की जिला इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए सौंपा। मानदेय वृद्घि की मांग को लेकर सौंपे गए इस ज्ञापन से पूर्व अनुदेशकों ने जिला स्टेडियम में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुदेशकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मार्च वर्ष 2017 से स्वीकृत मानदेय 17000 रुपये देने की बजाय वर्तमान में मिल रहे 8470 रुपये प्रति माह में से भी 1470 रुपये की कटौती की जा रही है। इस शासनादेश को तत्काल वापस लिया जाए। संजय ने कहा कि बीते तीन जुलाई को उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के फैसले के तहत 17 हजार रुपये प्रति माह मानदेय लागू किया जाना चाहिए। लाल बिहारी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री से इस प्रकरण में वार्ता की उम्मीद नहीं है। सरकार तानाशाही करते हुए अनुदेशकों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। दिग्विजय पांडेय ने कहा कि यदि 21 जुलाई तक मांगे सरकार नहीं मानती है तो 22 जुलाई से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जरूरत पड़ी तो बेसिक शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री आवास के अलावा विधानसभा का भी घेराव किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील चौबे, गणेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार सोनी, सतीश सिंह, बृजेश कुमार यादव, महेंद्र कुमार, सूर्य प्रकाश, महेंद्र कुमार चौरसिया, बाबूलाल आर्य, नरेंद्र प्रताप, ज्ञानेंद्र प्रसाद, माधुरी मिश्रा, अनीता, स्नेहा, रीना यादव, पूनम उपाध्याय, वंदना, सुमित्री आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें