सन्तकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के पजराभीरी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव परसोहिया में शुक्रवार को तीन बच्चियों की बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
परसोहिया निवासी 10 वर्षीया सुमन व प्रीति तथा 12 वर्षीया नरमासी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव से कुछ दूर स्थित नाले के किनारे बकरी चराने गईं थीं। वहीं नाले में नहाने लगीं। इस दौरान तीनों बच्चियां डूबने लगीं।
किनारे मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक तीनों बच्चियां डूब चुकी थीं। लोगों ने तीनों बच्चियों का शव बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर दुधारा पुलिस भी गांव पहुंच गई।