फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी भी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी भी मिलेगी
विज्ञापन

20 से 30 जून तक होगा निशुल्क अनाज का वितरण
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के दिए गए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोटे की दुकानों से निशुल्क अनाज का वितरण 20 जून से 30 जून तक होगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपये की दर से चीनी भी दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से पारदर्शी ढंग से कोरोना नियमों का पालन करके अनाज वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला ने बताया कि जून माह के निशुल्क अनाज का वितरण 20 से 30 जून के बीच होगा। अंत्योदय राशन कार्डधारकों को गेहूं 20 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड और चावल 15 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड दिया जाएगा। जबकि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को गेहूं तीन किलोग्राम प्रति यूनिट और चावल दो किलोग्राम प्रति यूनिट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार तीन महीने के लिए अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तीन किलोग्राम चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी। 30 जून वितरण की अंतिम तिथि है। कतिपय कारणों से आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त न कर सकने वाले राशन कार्ड धारक 30 जून को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से अनाज प्राप्त कर सकते हैं। उक्त वितरण दिवसों में उचित दर की दुकानें प्रात: छह बजे से रात नौ बजे तक खुली रहेंगी। उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें