फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाढ़ प्रभावित गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सरयू में आई बाढ़ के बाद धनघटा तहसील क्षेत्र के प्रभावित गांवों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और दूषित पानी की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया और ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

हाल ही में सरयू में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र के करीब 22 गांव प्रभावित हुए थे। बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग नाव के सहारे जरूरी कामकाज निपटाने को मजबूर रहे। बाढ़ का पानी उतरने के बाद कई हैंडपंपों से दूषित पानी आने की शिकायत सामने आई। वहीं घरों के आसपास जमा कीचड़ और गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया।
बाढ़ प्रभावित गांव ढोलबजा में जिलाधिकारी और मंडलायुक्त ने पहुंचकर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों को मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और दूषित पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दवा का छिड़काव कराने समेत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित सभी गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी गई हैं। टीमों ने एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कर दिया है। ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, दूषित पानी का इस्तेमाल न करने और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें